Dhoni का इनकम टैक्स 38 करोड़ रुपये: और Kohli का?




आपको क्या लगता है। Virat Kohli (विराट कोहली) कितना टैक्स पे करते होंगे। यानी आयकर विभाग (Income Tax Department)  को एक साल में कितना पैसा टैक्स के रूप में चुकाते होंगे? या क्या टैक्स प्रोफाइल है MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) और Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) का। तो चलिए आपको पहले सबसे नीचे से ऊपर लेकर जाते हैं। Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) ने पिछले साल 13 करोड़ का टैक्स भरा। Sourav Ganguly (सौरव गांगुली) ने 23 करोड़ का। Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) ने 28 करोड़। और MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) ने 38 करोड़। यहाँ रुकिए। सोचिए जब Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) और Sourav Ganguly (सौरव गांगुली) अब क्रिकेट नहीं खेलते हैं, और फिर भी इतना टैक्स देते हैं, तो कितनी जगह से इनकी कमाई होती होगी। हमारे MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी)  सिर्फ़ दो महीने के लिए आईपीएल (IPL) में नज़र आते हैं। फिर भी 38 करोड़ टैक्स देते हैं। अगर 30 प्रतिशत टैक्स होता है आपकी आया पर, तो धोनी, साफ़ है, साल में 100 करोड़ से ऊपर कमाते हैं। और अपने विराट भैया, यानी चीकू? विराट कोहली ने पिछले साल 66 करोड़ का टैक्स दिया। 66 करोड़ — शायद आप बता भी ना पाएँ की इसमें कितने जीरो होते है। साफ़ है कि कोहली की आमदनी, अधिखारिक रूप से, 200 करोड़ से ऊपर की है हर साल। धन्य हो प्रभु।